उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक: पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 20 मई को स्कूल-कॉलेज बंद

SHARE:

 उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक: पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 20 मई को स्कूल-कॉलेज बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शासन के आदेशानुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक पूरे उत्तराखंड में राजकीय शोक रहेगा।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 20 मई 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के अंतिम संस्कार के दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों को 20 मई को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के निधन की खबर के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से लगातार श्रद्धांजलि संदेश सामने आ रहे हैं।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई