पुलिस पर हमला कर भागा बुलेट सवार गिरफ्तार
SSPमंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश — कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त”
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने की कोशिश करने वाले बुलेट सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज कर दी।
घटना 18 मई 2026 की है, जब हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस टीम वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04Z4055 का चालक पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए भागने लगा। आरोप है कि उसने कांस्टेबल ललित नाथ को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
घायल कांस्टेबल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 के तहत धारा 121(2) और 132 BNS में केस दर्ज किया गया। आरोपी को 19 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुलेमान पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी AC रिपेयरिंग का कार्य करता है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों, कानून हाथ में लेने वालों और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................







