हल्द्वानी में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण: आपदा मित्रों और महिला दल को सिखाए गए आग से बचाव के गुर

SHARE:

हल्द्वानी में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण: आपदा मित्रों और महिला दल को सिखाए गए आग से बचाव के गुर

हल्द्वानी। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी द्वारा जनसुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक्सटेंशन ट्रेनिंग सेंटर, गौलापार में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आपदा मित्रों, महिला दल एवं अन्य कर्मचारियों को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

अग्निशमन अधिकारी (FSO) हल्द्वानी श्री मिन्दर पाल सिंह ने प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं प्रारंभिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि समय पर सही निर्णय और उपकरणों का उचित उपयोग बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा मित्रों, महिला दल एवं अन्य कर्मचारियों की अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी क्षमता को बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी प्रभावी एवं सुरक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करना था।
अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र हल्द्वानी ने बताया कि भविष्य में भी जनजागरूकता और क्षमता विकास के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई