दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: सांसद अजय भट्ट ने CM रेखा गुप्ता और पुलिस कमिश्नर से की बात, निष्पक्ष जांच की मांग

SHARE:

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: सांसद अजय भट्ट ने CM रेखा गुप्ता और पुलिस कमिश्नर से की बात, निष्पक्ष जांच की मांग

नई दिल्ली/नैनीताल। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी श्री केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने सक्रिय पहल की है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सांसद अजय भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को दोषी या निर्दोष मानने का निर्णय केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूर्ण विश्वास है तथा सत्य तथ्यों के आधार पर सामने आएगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सांसद को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी।
अजय भट्ट ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर उनका पक्ष रखने और सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कर सत्य को सामने लाएंगी तथा न्याय सुनिश्चित होगा।

 

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई