
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, जैविक खेती अपनाने का आह्वान
हल्द्वानी में शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, सांसद अजय भट्ट बोले- जैविक खेती ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी
हल्द्वानी, 8 जून। कृषि विभाग के तत्वावधान में एक जून से 30 जून तक चलने वाले “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ विकास खंड सभागार हल्द्वानी में सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से बचने की अपील की।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के लाभों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा संभव है।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






