पहाड़ी आर्मी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, दीपा पांडे बनीं प्रदेश सचिव; 14 जून को हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने महिला मोर्चा की जिला प्रभारी रहीं दीपा पांडे को पदोन्नत करते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं नैनीताल जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत अंजू पांडे को महिला मोर्चा नैनीताल जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन का दावा है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पर्वतीय क्षेत्रों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जून को हल्द्वानी में नैनीताल जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
Author: TVN News Uttarakhand
......................................................................






