हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर सुलझाए बड़े विवाद, महिला को दिलाए ₹9.5 लाख, बकाया वेतन और बैंक बंधक पर भी कार्रवाई

SHARE:

हल्द्वानी जनसुनवाई: आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर सुलझाए बड़े विवाद, महिला को दिलाए ₹9.5 लाख, बकाया वेतन और बैंक बंधक पर भी कार्रवाई

हल्द्वानी, 1 अगस्त 2026। आयुक्त एवं सचिव, मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, बकाया धनराशि, वेतन भुगतान, बैंक बंधक और अन्य जनसमस्याओं का मौके पर समाधान कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
सबसे महत्वपूर्ण मामले में काठगोदाम निवासी मीरा पंत को भूमि खरीद के नाम पर फंसी धनराशि में से 9.5 लाख रुपये वापस दिलाए गए, जबकि शेष 1.5 लाख रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने के निर्देश दिए गए। मीरा पंत ने धनराशि वापस मिलने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
दूसरे मामले में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, नैनीताल की आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट तनुजा पाण्डेय सहित 10 कर्मचारियों ने फरवरी-मार्च 2026 से लंबित वेतन का मुद्दा उठाया। आयुक्त ने समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मंजू जोशी ने वर्ष 2016 से बैंक में बंधक भवन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आयुक्त ने संबंधित बैंक को सीसी लोन बंद कर खाते से निकासी रोकने तथा तीन माह में शेष 22 लाख रुपये जमा कर भवन बंधक मुक्त कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा चोरी की धनराशि वापस दिलाने, मानसिक उत्पीड़न, ज्वेलरी चोरी और रामपुर रोड चौड़ीकरण जैसी शिकायतों पर भी सुनवाई करते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

TVN News Uttarakhand
Author: TVN News Uttarakhand

......................................................................

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई